रिटायर्ड अधिकारी ने की दिव्यांग से मारपीट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार



अनोखा तीर, हरदा। शहर में गुरुवार को एक रिटायर्ड अधिकारी द्वारा एक दिव्यांग के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिटाई करने वाला शख्स रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी है। जिसने ओपन एरिया में बाथरूम करने पर नाबालिग को सजा दी। उसने पहले तो जमीन पर पटका और गला दबाते हुए लात मारी। फिर पीटते हुए घसीटा। नाबालिग ने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए छोड़ने की गुजारिश की तो कपड़े उतरवाया और नाली साफ करवाई। मामले में आरोपी पूर्व अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला सिटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉम्प्लेक्स के सामने का है। नाबालिग ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। वह अपने मम्मी पापा से मिलने जा रहा था। वह विवेकानंद कॉम्प्लेक्स के पास नाली में बाथरूम कर रहा था। तभी वहां रहने वाले रिटायर्ड आयकर अधिकारी डीके ओझा आए और उन्होंने गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की। इस दौरान झूमाझटकी में मेरे कपड़े फट गए और मुझसे जबरन नाली साफ कराई। पीड़ित नाबालिग दिव्यांग है। उसने कहा कि उसने कोई गलती नहीं की। लेकिन इसके बाद भी उस व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौज कर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि शहर के विवेकानंद कॉम्प्लेक्स के पास के एक वीडियो में पब्लिक प्लेस पर एक नाबालिग पेशाब करता दिखाई दे रहा है। जिसे बिल्डिंग से आए एक व्यक्ति के द्वारा पिटाई करते देखा जा रहा है। वीडियो के अंत में नाबालिग की शर्ट भी फटी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि फुटेज की जांच कराई जा रही है। पीड़ित को न्याय मिलेगा।  इस मामले को लेकर आरोपी रिटायर्ड ऑफिसर डीके ओझा का कहना है कि वह सुबह घर के सामने अपनी कार धो रहे थे। तभी यह लड़का आया और धुली हुई गाड़ी के सामने पेशाब करने लगा। जब उसे मना किया तो वह नहीं माना। इस कारण गुस्से में उसे मार दिया। जिसके बाद उसने खुद अपना शर्ट निकाल कर सफाई की।

351 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!