नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने 23 सितम्बर तक करे आवेदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिये चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024 निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर अब 23 सितंबर कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। आवेदन हरदा जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा” में शामिल होने के लिए लिंक के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं ।

Views Today: 4

Total Views: 524

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!