Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

अश्विनी सुराणा ने की 36 दिवसीय मासक्षमण तपस्या पूर्ण

2 min read
Text Size:

पर्युषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमापना दिवस

विकास पवार बड़वाह – सम्यक ,ज्ञान ,दर्शन ,चारित्र और तप के माध्यम से व्यक्ति अपने कर्मों की निर्जरा करके मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है।ऐसे ही कठिन तप की तप आराधनाएं निमाड़ गौरव, कतरगांव की सुगंधित माटी से उदीयमान संत परम पूज्यनीय श्री पंकज मुनि जी महाराज साहब,प्रखर व्याख्यानी परम पूज्यनीय राहुल मुनिजी महाराज साहब, सेवाभावी परम पूज्यनीय पियूष मुनिजी महाराज साहब ठाना तीन के सानिध्य में अनवरत जारी है। जप तप,त्याग एवं धर्म आराधनाओं से बड़वाह श्री संघ गोरवान्वित है।गुरुदेव श्री पंकज मुनीजी महाराज साहब के आशीर्वाद से श्रीमती अश्विनी रौनक सुराणा ने 36 उपवास मासक्षमण की तपस्या गर्म जल पर रहकर पूर्ण की।


इस अवसर पर तपस्वी की शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ उनके निवास स्थान से निकाली गई । इस दौरान समाजजन तपस्वी के जय कारे लगाते हुए चल रहे थे ।यह शोभायात्रा श्री विमल नाथ जैन मंदिर होकर पूजा गार्डन पहुंची। जहा पर पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से तपस्विनी श्रीमती अश्विनी सुराणा ने 36 उपवास उपरांत डेढ़ पोरसी के प्रत्याखान महाराज साहब से ग्रहण किये। उल्लेखनीय है की अश्विनी सुराणा की इस कठिन तपआराधना से बड़वाह श्री संघ गोरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर स्वामी वात्सल्य का लाभ सुनील कुमार रौनक सुराणा परिवार द्वारा लिया गया। आठ दिवसीय पर्यूषण के समापन के बाद सोमवार को परम पूज्य श्री पंकज मुनिजी महाराज साहब के सानिध्य में सामूहिक क्षमा याचना समाज जन द्वारा एक दूसरे से की गई।

272 Views
What do you think?

1 Comment

  1. medyum

    My sister was having nightmares at night, I am confused about the psychic issue on this site. because my sister got better

Leave a Reply