अनोखा तीर, सिवनी मालवा। क्षेत्र के नर्मदातट भिलाड़िया घाट पर दो महिला रविवार सुबह गहरे पानी में जाने से डूब गई। घटना की जानकारी लगते ही स्नान करने वाले नागरिकों की भीड़ लग गई और महिला को देखने लगे, लेकिन गहरे पानी में जाने से महिला नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि ऋषि पंचमी के स्नान के लिए फरीदपुर से नर्मदा नदी भिलाड़िया नर्मदा तट स्नान करने पहुंची जेठानी-देवरानी रक्षा तंवर और रानू तंवर का पैर फिसलने से वे पानी में गिरकर डूब गई। जानकारी लगते ही शिवपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। नागरिक संदीप तवर ने बताया कि रानू तंवर की पिछले 4 माह पहले ही शादी हुई थी। दोनों महिलाओं की उम्र 28 से 22 वर्ष बताई जा रही है। शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि बारिश के कारण नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया था। स्नान करने आई महिला गहरे पानी में जाने से डूब गई। शिवपुर तहसील के ग्राम भिलाड़िया नर्मदा घाट पर ऋषि पंचमी के मौके पर स्नान करने गई महिलाएं नहाते वक्त गहरे पानी में बह गई। गांव के गोताखोरों की मदद से महिलाओं की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि ऋषि पंचमी के अवसर पर नर्मदा घाट पर स्नान करने आई दो महिलाएं अचानक गहरे पानी में चली गई। दोनों महिलाएं देवरानी-जेठानी हैं और ग्राम फरीदपुर की रहने वाली हैं।
नर्मदा स्नान करने गई दो महिला गहरे पानी में डूबी

Text Size:
432 Views
What do you think?






