Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

निराश्रित गौवंश को गौशाला में लाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। जिला गोपालन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा के मार्गदर्शन में जिले में निराश्रित गौवंश के व्यवस्थापन की कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि में नगर पालिका सिराली क्षेत्र अंतर्गत 32 एवं नगर पालिका हरदा क्षेत्र अंतर्गत 40 निराश्रित गौवंश को संबंधित नगर पालिका के अमले द्वारा सिराली गौशाला एवं कांजी हाउस हरदा में शिफ्ट किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने शनिवार को इन निराश्रित गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार एवं घायल पशुओं का उपचार किया। इस दौरान ऐसे पशु जिनमें टैग नहीं लगे हुए थे, उनमें टैगिंग की कार्यवाही की गई। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जिले में निराश्रित गौवंश के व्यवस्थापन की कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के पशुपालकों से उनके पशुओं को घर पर बांधकर रखने और उनकी हर संभव देखभाल करने का आव्हान किया है, ताकि पशु सड़क पर न आए और सड़क पर पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

235 Views
What do you think?

Leave a Reply