अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 सितंबर को सिराली तहसील के ग्राम खुदिया आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे खंडवा जिले के खालवा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे सिराली आएंगे। सिराली से कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.05 बजे खुदिया पहुंचेंगे। यहां पर वह जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह के बड़े भाई अजय शाह का निधन हो जाने पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 3.25 बजे सिराली से हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खुदिया आएंगे

Text Size:
114 Views
What do you think?






