Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा
। थाना कोतवाली को पांच सितंबर की देर रात को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध कट्टा रखे हुए है और किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में है। व्यक्ति छीपानेर रोड फोरलाईन अबगांव ब्रिज के नीचे घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता से संज्ञान लेते हुए आरोपी रोहित गौर पिता सुरेश गौर जाति कुरमी उम्र 24 साल निवासी लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने वाली गली ग्वालनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से जेब मे रखी एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जप्त की गई। आरोपी के विरूध्द अपराध क्र. 440/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना कोतवाली हरदा से निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उनि सीताराम पटेल, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर. दुर्गेश,  विजय,  शैलेन्द्र, आर. वीरेन्द्र,  रविश, सैनिक सूरज पासी की विशेष भूमिका रही।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply