Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा मध्य प्रदेश

दृढ़ संकल्प से सपना किया साकार, 35 लाख की छात्रवृत्ति हुई स्वीकृत

2 min read
Text Size:


-खंडवा जिले का जनजातीय छात्र इग्लैंड में करेंगा पढ़ाई
अनोखा तीर, खालवा
। दृढ़सकल्प से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है इसकी मिशाल खंडवा जिले के गांव गारेबेड़ी में देखने को मिली। यहां के जनजातीय छात्र को विदेश में पढ़ाई करने के लिए ३५ लाख की छात्रवृत्ति स्वीकृत हुई है।  आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम गारबेड़ी के जनजाति छात्र आसाराम पालवी पिता हीरालाल पालवी उच्च शिक्षा हेतु इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर यूके में एक साल का ज्योग्राफिकल इनफॉरमेशन साइंस पूर्ण करेगे। आसाराम पालवी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरकारी स्कूल से पूर्ण करने के बाद छठवीं से बारह वीं तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना से पूर्ण की। 12वीं के बाद बीएससी की शिक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कर्नाटका से संपन्न की। इस दौरान अधिकांश साथी छात्र- छात्राएं विदेश अध्ययन की कार्य योजना बना रहे थे आसाराम पालवी के दिमाग में भी विदेश में अध्ययन करने का ख्याल आया तो उन्होंने इंटरनेट पर अपने पसंद की यूनिवर्सिटी चयनित कर फीस के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि 1 साल का खर्च लगभग 35 लाख से अधिक होगा। इस संदर्भ में उन्होंने अपने माता-पिता से घर बात की तो माता-पिता ने कहा कि हमारे पास थोड़ी सी जमीन है। हम इतने पैसे कहां से लाएंगे ऐसी परिस्थिति में आसाराम पालवी का विदेश अध्ययन का सपना टूट गया था।  आसाराम  ने बताया कि किसी ने उन्हें क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन रोकड़े के बारे में जानकारी दी कि उनसे संपर्क कीजिए। वह  मार्गदर्शन करके आपकी मदद करेंगे। फिर उनसे मुलाकात के बाद उन्होंने क्षेत्र के विधायक और वर्तमान कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह से मेरी मुलाकात कराई मंत्री जी ने मुझे मेरा विदेश अध्ययन का विजन जाना और मुझे कहा कि जनजाति कार्य विभाग की उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति योजना में आप अपना फॉर्म सबमिट कर दीजिए । हम आपको विदेश भेजेंगे और आपका विदेश अध्ययन का सपना जरूर साकार होगा। मुझे बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि मुझे लगभग 35 लाख रुपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत हुई है जिससे मैं यूके जा रहा हुं।

378 Views
What do you think?

Leave a Reply