Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

आयुष विभाग द्वारा लगाए गए जरावस्था स्वास्थ्य शिविर

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा।
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिले के आयुष विभाग के 7 संस्थाओं को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में जरावस्था जन्य नि:शुल्क रोग निदान शिविर लगाए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि राज्य स्तर प्रदेश के 800 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एक साथ 5 सितंबर को जरावस्था स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाना था। इसी तारतम्य में जिला हरदा में आयुष विभाग के 7 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर शिविर लगाए गए। इस दौरान बुजुर्गों की विभिन्न प्रकार की ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नि:शुल्क जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा परामर्श कर आयुर्वेद, होम्योपैथिक पद्धति से उपचार कर नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही वृद्धावस्था में स्वस्थ रहने संबंधी सलाह भी दी गई। यह शिविर ग्राम बिच्छापुर, बालागांव, चारखेड़ा, तजपुरा, पड़वा, छिदगांव मेल एवं गहाल में लगाए गए। इस दौरान लगभग 1500 वृद्धजनों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

174 Views
What do you think?

Leave a Reply