अनोखा तीर, हरदा। जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष ललित पटेल ने एक ज्ञापन सौंपकर किसानों को सोयाबीन का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शासन द्वारा किसानों की सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य 4892 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो लागत व्यय और उत्पादन की तुलना में बहुत ही कम है एवं किसानों के साथ अन्याय है। सोयाबीन फसल को विगत तीन बर्षों से लगातार 3800 से 4000 के भाव मिलने से किसान भाइयो के साथ अन्याय हो रहा है। ऐसी स्थिति में उनके नुकसान की भरपाई हेतु सोयाबीन फसल का भाव बढ़ाया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने अनुरोध किया है सोयाबीन फसल खरीदी का समर्थन मूल्य 6000 प्रति क्विंटल से ऊपर कर समस्त किसान भाइयो को अनुग्रहित करे।
सोयाबीन का लाभकारी मूल्य दिलाने सरपंच संघ आया आगे

Text Size:
252 Views
What do you think?






