-१३ सितंबर को निकालेंगे जन आक्रोश रैली
अनोखा तीर, हरदा। वर्तमान में संपूर्ण मध्यप्रदेश का किसान अपनी खरीफ फसल सोयाबीन को लेकर आंदोलनरत है। क्योंकि किसानो को आज अपनी सोयाबीन का मूल्य कृषि उपज मंडी में 3500 से लेकर 4000 तक मिल रहा है। जिसमे किसानो की वास्तविक लागत भी नहीं निकल पा रही है। सोयाबीन भाव कम से कम 6 रु प्रति क्विंटल हो इसके लिए हरदा जिले का किसान 13 सितंबर 24 को विशाल वाहन जन आक्रोश रैली निकालेगा। उक्त संबंध में आज कृषि उपज मंडी में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सुभाष जांगू, शैलेंद्र वर्मा, आनंद कलीराना, राम इनानिया, बसंत रायखेरे सुनील राजपूत, अनिल जाट, मनोज गोदारा, राम विश्नोई जांटी लाठी आदि उपस्थित थे।
सोयाबीन के दाम बढ़ाने की मांग

Text Size:
147 Views
What do you think?






