Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

1 min read
Text Size:


-डायल-100 ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
अनोखा तीर, हरदा
। जिला के गांव भादुगांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे समय रहते परिजनों ने निचे उतार कर डायल १०० को मदद के लिए बुलाया। सूचना मिलने पर रात एक  बजे के लगभग तत्काल हरदा जिले के थाना टिमरनी क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन मदद के लिए पहुंचा। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक धर्मेंद्र पटवारी , पायलेट अजित बघेल ने घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल पीड़ित युवक को शासकीय अस्पताल टिमरनी पहुँचाया गया। जहां पीड़ित व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply