अनोखा तीर, हरदा। आज हरदा में 60 वर्ष पूर्ण होने पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने हरदा में संगठन के 9 आयाम पर महिलाओं से चर्चा की। जिसमें स्वरोजगार से संबंधित बहनों को मिट्टी के और गोबर के गणेश जी का प्रशिक्षण दिया। जिसमें स्वावलंबन भारत अभियान जिला हरदा पूर्णकालिक अरुण मालवीय ने बहनों को प्रशिक्षण देेते हुए विस्तार से समझाया। इसमें बहनों को गोबर से बनी लक्ष्मीजी की प्रतिमा, गोबर से बने दिए एवं सजावटी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया। श्रीमती रेखा विशनोई ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर रहना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम वि.हि.प के 60 वर्ष पूर्ण होने पर नो आयाम महिलाओं को विस्तार से बताया और उसी में से एक स्वरोजगार प्रशिक्षण था। इसमें किरण अग्रवाल ने विशेष सहयोग दिया। सभी बहनों को रेखा विशनोई ने मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी में जुड़कर धर्म, देश हित के लिए जुड़ने का आग्रह किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 30 बहनोंके साथ हरदा जिला प्रमुख हंसा पंडित भी उपस्थित थी।
महिलाओं को दिया गणेश जी की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण

Text Size:
230 Views
What do you think?






