Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

ऑनलाईन फ्राड से बचाने पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

1 min read
Text Size:

ANOKHATEER.COM ऑनलाईन फ्रॉड करने वाले अलग अलग तरीके से फ्रॉड करने के तरीके अपना रहे है। इसी तरह एक अन्य तरीका अपनाया जा रहा जिसमें स्केमर्स नकली पुलिस अधिकारी बनकर वॉईस काल या विडियो कॉल कर आपको अनजान पार्सल, नारकोटिक्स या अन्य किसी मामले से आपको जोड देंगे या आपको बतायेगें की आपका आधार कार्ड या बैंक अकाउन्ट का उपयोग अपराधिक गतिविधियों के लिये किया जा रहा है और आपको ऑन लाईन गिरफ्तारी कर घंटो पूछताछ कर, मामले को रफादफा करने के लिये पैसो की माँग कर पैसे ट्रांसफर करा लिये जाते है। इस प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड को रोकने के लिये पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिला पुलिस बल हरदा द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में अभियान चलाकर ऑनलाईन गिरफ्तारी की धमकी एवं ऐसे फ्रॉड काल से बचने के लिए जागरूक करने के लिये यातायात पुलिस द्वारा छिपानेर चौक, वायपास चौराह एवं तिवारी कोचिंग चौराह पर फ्रॉड ऑनलाईन गिरफ्तारी से संबंधित बैनर फ्लेक्स एवं होर्डिंग लगाये गये साथ ही सोशल मिडिया के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply