Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

विश्नोई समाज जन्माष्टमी पर निकालेगा शोभायात्रा

1 min read
Text Size:

प्रशांत शर्मा, हरदा– श्रीकृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्रीगुरु जम्भेश्वर के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जिले का विश्नोई समाज शहर में शोभायात्रा निकालेगा। खेड़ीपुरा स्थित नार्मदीय धर्मशाला से शोभायात्रा की शुरुआत की जाएगी, जो घंटाघर, चांडक चौराहा, परशुराम चौक, बायपास चौराहे से होकर विश्नोई धर्मशाला तवा कालोनी पहुंचेगी। इसमें सभी विश्नोई समाज के सामाजिक लोग सफेद पोषाक एवं सफेद टोपी धारण किए रहेंगे। यात्रा के पूरे रास्ते में पंचमेवा का प्रसाद वितवरण किया जाएगा एवं मांगलिक भवन पहुंचने पर आरती कर फलिहार प्रसाद वितरण किया जाएगा। विश्नोई समाज के युवाओं द्वारा पौधारोपण, वृद्धा आश्रम एवं जिला अस्पताल में भोजन प्रसाद वितरण व रक्तदान एवं गोशालों में गोग्रास व चापड़ वितरण का कार्य कर श्रीगुरु जम्भेश्वर का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के राहुल विश्नोई एवं भूपेश विश्नोई ने बताया कि मध्यक्षेत्र विश्नोई समाज मप्र द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा।

706 Views
What do you think?

Leave a Reply