Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मप्र, बाल अधिकार आयोग सदस्य अनुराग पाण्डे ने मदरसों का किया निरीक्षण  

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय हरदा में संचालित जामिया अरबिया मदीनतुल उलूम मदरसा मदीना कालोनी एवं बहरुल उलूम मदरसा मगरधा रोड हरदा का अनुराग पाण्डे सदस्य म.प्र.बाल अधिकार आयोग हरदा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवासीय मदरसों में अध्ययनरत बालको, पदस्थ स्टाफ एवं संचालकों से जानकारियां ली गई। निरीक्षण में दोनो मदरसों का पंजीकृत होना नहीं पाया गया। निरीक्षण में अध्ययनरत बालकों की दैनिक दिनचर्या, भोजन एवं आवासीय व्यवस्था की जांच की गई। अलजामिया तुल इस्लामिया अशाबी सुफ्फा मेमोरियल हरदा हाईस्कूल की भी जांच की गई। विद्यालय की मान्यता माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल से होना पाया गया। इस विद्यालय में संचालित छात्रावास की मान्यता नहीं ली गई है। अध्ययनरत विद्यार्थियों को बाल अधिकार आयोग के टोल फ्री नं. 1098, गुड टच बेड टच, आयोग की बेबसाइट एवं बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, महिला बाल विकास विभाग से गणेश भदोरिया एवं गजेन्द्र बरकरे उपस्थित रहे।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply