Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मृतक को घर बुलाकर हथौड़ी से सिर पर किए कई वार

3 min read
Text Size:


-आरोपी ने उधारी के पैसे मांगने पर दिया घटना को अंजाम
-पुलिस ने चंद घंटो में किया अंधे कत्ल का खुलासा

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी प्रजापति एवं राजेश्वरी महोबिया तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में टिमरनी पुलिस टीम को करताना में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
घटना का विवरण
शनिवार सुबह करताना में रूंदलाय रोड पर संतोष पिता महेश जाट निवासी करताना का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण करने पर मृतक संतोष की हत्या करना पाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर धारा 103(2) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।  पुलिस ने हत्या से संबंधित प्रत्येक बिंदू पर सूक्ष्मता से जांच की। जिसमें पाया कि मृतक संतोष को अपने ही गांव के महेश पिता रामगोपाल जाट से उधारी के 5 लाख लेना थे, जो संतोष पटेल अपने उधारी के रूपये लेने के लिए बार बार महेश को परेशान कर रहा था। महेश के पास उधारी चुकाने के लिए रूपये नहीं थे और संतोष पटेल के बार बार उधारी के रूपये मांगने की बात से वह बहुत परेशान हो गया था। इसलिये उसने मृतक को करताना के अपने सूने मकान में शराब पीने के लिए बुलाया और शराब पिला दी, जब वह नशे में होने लगा तो महेश ने मौका देख कर घर में रखी हथौड़ी से संतोष के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए मृतक के शव को घर से घसीट कर रूंदलाय रोड पर बिजली के खंबे के पास फेंक दिया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई थी टीम
स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक संतोष पटेल की जघन्य हत्या होने से क्षेत्र में तनाव पूर्ण माहौल निर्मित हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पतारशी के लिए तीन अलग-अलग टीमे गठित की। जिन्होने घटना से संबंधित सभी बिंदुओ पर सूूक्ष्मता से विवेचना कर प्रकरण का खुलासा किया तथा आरोपी महेश जाट उम्र 44 साल निवासी करताना को ग्राम गोंदागाँव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महेश से घटना में प्रयुक्त आलाजरर एक लोहे की हथौडी जप्त कर ली है। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने हत्या के अंधे प्रकरण को सुलझाने में सफलता प्राप्त करने वाली टीम थाना प्रभारी संजय चौकसे, चौकी प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत, उनि कमलेश रघुवंशी, उनि मनोज दुबे, उनि उमेश ठाकुर, सउनि राजेश रघुवंशी, सउनि हेरम्बदास पाण्डेय प्रआर सईद खान, प्रआर.  निलेश तिवारी, प्रआर बब्बर धुर्वे, आर मनोज बाउस्कर, प्रआर रोहित रघुवंशी, आर राकेश पटेल, चालक आर. शैलेन्द्र, सायबर आरक्षक कमलेश, आर. लोकेश, सैनिक विष्णु को नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

261 Views
What do you think?

Leave a Reply