Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

अलंकरण समारोह, गुरुपूर्णिमा उत्सव

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। संस्कार विद्यापीठ में गुरुपूर्णिमा उत्सव एवं विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों को चयनित कर कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य शिवोहम ने विद्यार्थी जीवन की महत्वपूर्ण बातें साझा की। शाला प्रबंधन के नटवर पटेल, नवनीत पटेल ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य एसपी भदोरिया ने स्कूल कमेटी में विभिन्न पदों पर नियुक्त विद्यार्थियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। हेड गर्ल के पद पर अनुष्का सोलंकी एवं हेड बॉय के पद पर लकी सांखला को नियुक्त किया गया। गुरुपूर्णिमा के पवन अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा स्वामी शिवोहम को शाल श्रीफल प्रदान कर आशीर्वाद लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने गुरुपूर्णिम के महत्व पर अपने उद्बोधन, कविताएं, गुरुवंदन आदि प्रस्तुत किए।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply