Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जिले में जहर खुरानी के बढ़ रहे मामले

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बीते दो दिनों में चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाने की कोशिश की, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। कोई कर्ज से परेशान होकर, तो किसी ने पारिवारिक विवाद और डिप्रेशन के कारण आत्मघाती कदम उठाया। एक फाईनेंस कंपनी से होम लोन की किश्त नहीं मिलने से नाराज बलराम पिता गुलाबसिंह ढोके निवासी टिमरनी ने हरदा फाईनेंस कंपनी के आफिस में सल्फास खा लिया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। हालात गंभीर होने पर गुरूवार को भोपाल रेफर किया, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। गुरूवार को ही घर के सामने ठेला लगाने से रोकने पर सुशील पिता रामविलास जाट ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डिप्रेशन के चलते एक युवती ने जहर गटक लिया, जिसका उपचार जिला चिकित्साल में जारी है। वही मां के शराब पीने से मना करने पर नाराज एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

शुक्रवार को भी एक युवक ने किटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी अनुसार नीरज पिता अशोक कनेरे निवासी श्रीनगर कालोनी हरदा ने दोपहर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक के चचरे भाई ने दो दिन पहले भोपाल में कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी सदमे में उसने भी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। युवक की हालात गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply