Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

नशामुक्ति के लिए भोपाल में जन-जागरूकता रथ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायणसिंह कुशवाह 28 जून को भोपाल में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि नशामुक्ति जन-जागरूकता रथ भोपाल शहर में 28 जून को नशामुक्ति अभियन का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जन-जागरूकता रथ सामाजिक न्याय संचालनालय से पत्रकार कॉलोनी, पीएनटी कालेानी, डिपो चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, जुमेराती, मोती मस्जिद पहुंचेगी। इसी प्रकार मोती मस्जिद से पॉलीटेक्निक, न्यू मार्केट, माता मंदिर, एक्सीलेंस स्कूल, विट्टल मार्केट, मनीषा मार्केट, शैतान सिंह चौराहा, 12 नंबर, 10 नंबर, मानसरोवर, एमपी नगर, लिंक रोड नंबर 1 से होते हुए प्लेटिनम प्लाजा माता मंदिर पर समापन होगा।

245 Views
What do you think?

Leave a Reply