Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

दो अलग-अलग सड़क हादसे में ६ घायल

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। बीते २४ घंटे में जिले में दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में ६ लोग घायल हो गए। तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, तो तीन लोग आमने सामने की टक्कर से जख्मी हो गए। पहला मामला बुधवार शाम का है। एक ही गांव के रहने वाले तीन दोस्त मजदूरी करके घर लौट रहे थे तो रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों को गंभीर चौट आई है। जानकारी के अनुसार गांव कचनार के रहने वाले तीन दोस्त सुनील पिता बाबूलाल, शंकर पिता भगत सिंह और सूरज पिता मांगीलाल गोंदागांव से मजदरी करके अपने घर बाईक से लौट रहे थे। रास्ते में टेमागांव के पास गंजाल नदी के पुल पर एक अज्ञात वाहन चालक ने बाईक को टक्कर मारी और फरार हो गया। हादसे में तीनों घालय हो गए जिन्हें राहगीरों नेे १०८ एम्बुलेंस की मदद से टिमरनी अस्पताल भिजवाया। जहां इनकी गंभीर हालात देखते हुए देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।

दूसरा सड़क हादसा गुरूवार दोपहर लगभग ११ बजे बरखेड़ी रोड सिरकम्बा चौराहे के आगे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गांव बेपरी जिला खंडवा निवासी मंगल पिता साधु और प्रतीम पिता मोहताब अपने गांव से बालागांव जिला हरदा मान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जो सड़क किनारे लघु शंका के लिए रूके दीपक पिता अमरदास गुर्जर निवासी गांव झरप से जा टकराए। टक्कर में तीनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हे १०८ एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply