Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्राईवेट फाईनेंस कम्पनी के आफिस में युवक ने गटका जहरीला पदार्थ

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के परशुराम चौराहा स्थित एक बिल्डिंग में संचालित प्राईवेट फाईनेंस कम्पनी के आफिस में एक युवक ने जहरीला पदार्थ गटक कर सुसाइड की कोशिश की। जिसके बाद कम्पनी कर्मचारियों ने हंड्रेड डायल की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलराम पिता गुलाब सिंह ढोके उम्र ४० वर्ष निवासी टिमरनी ने बयान दिया है कि सुप्रीम हाउसिंग फाईनेंस लिमीटेड कम्पनी हरदा द्वारा पत्नी मनीषा ढोके के नाम से ३ लाख ७४ हजार का लोन प्लाट की रजिस्टरी रख कर मकान बनाने के लिए पास किया गया। लोन पास होने के बाद भी लोन की पहली किश्त की राशि १ लाख २५ हजार नहीं दी जा रही है। लोन पास होने के बाद फाईनेस कम्पनी के कर्मचारियों ने बताया की पहले आप मकान की प्लंथ कम्पलीट कराईये उसके बाद पहली किश्त मिल जाएगी। मेरे द्वारा परिचितों से उधार पैसे लेकर प्लंथ तैयार कराई कि लोन राशि मिलने पर सभी का पैसा लौटा दूंगा। जिन लोगों से पैसे लेकर काम करवाया वह पैसे लौटाने का तगादा कर रहे हैं। लोन की किश्त नहीं मिलने के कारण परेशान होकर मंैने सुसाइड करने की कोशिश की है। पीड़ित की पत्नी मनीषा ढोके ने बताया कि चार माह से फाईनेंस कम्पनी वाले चक्कर लगवा रहे है। प्लाट की रजिस्ट्री भी रख ली और फीस के नाम पर १५ हजार रुपए भी ले लिए। पति ने प्लंथ के लिए कर्ज लिया कि लोन के पैसे से चुका देंगे। अब लोन की किश्त नहीं मिलने से परेशान रहते है। प्राईम फाईनेंस कम्पनी के मैनेजर शैतान सिंह ने बताया कि हितग्राही मनीषा ढोके के पति बलराम ढोके ने आफिस आकर लोन के पैसे देने की बात कही, जिस पर उसे समझाया गया कि लोन के नियमानुसार आपने प्लंथ कम्पलिट नहीं की है, पहले प्लंथ को कम्पलीट कर लिजीए पैसे मिल जाएंगे। वह अड़ गया और पैसे नहीं देने पर सुसाइड की धमकी देते हुए जेब से पुड़िया निकालकर खा लिया। हमारे द्वारा हंड्रेड डॉयल की मदद से उसे जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। पीड़ित ने खुदखुशी करने का प्रयास किया है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

238 Views
What do you think?

Leave a Reply