Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त हुए मकान से सेंटिंग की २५० प्लेट चोरी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बैरागढ़ पटाखा ब्लास्ट पीड़ित परिवार की आय का समान चोरी हुए एक माह बीत गया लेकिन पुलिस पीड़ित का सामान नहीं खोज पाई। पटाखा फेक्ट्री ब्लास्ट में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। सभी पीड़ित अभी भी आईटीआई में बने राहत शिविर में रह रहे है। ब्लास्ट पीड़िता मीना बाई पति भरत बेलदार ने बताया कि मेरे पति का देहांत पहले ही हो चुका है। मैं अपने बच्चों व सास ससुर के साथ बैरागढ़ में रहती थी। फरवरी में हुए पटाखा फेक्ट्री ब्लास्ट में मेरा मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के लोगों को चोटे आई थी। तब से मैं परिवार सहित आईटीआई में बने राहत शिविर में रह रही हूं। मेरे मकान के बाहर २५० सेटिंग लोहे की प्लेट रखी थी। जिन्हें में किराए पर देकर घर का खर्च चलाती थी। मैं दिनांक २५ मई २४ को शाम ५ बजे के लगभग अपने क्षतिग्रस्त मकान को देखने पहुंची। तो वहां रखी २५० सेटिंग लोहे की प्लेट गायब थी, जिसे आसपास तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। मैंने थाना सीविल लाइन में अज्ञात चोर के खिलाफ सेटिंग चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आज तक मेरी चोरी हुई सेटिंग मुझे वापस नहीं मिली। घर पूरी तरह टूट गया। परिवार के लोग घायल हो गए और घर खर्च चलाने का सामान भी चोरी हो गया। ऐेसे में परिवार चलाने में बहुत परेशानी आ रही है। शिविर में दो वक्त का खाना दिया जाता है। खाने की थाली में देखों तो रोटी कहीं से जली तो कहीं से कच्ची। दाल सब्जी भी बेस्वाद लगता है, जैसे सब्जी पानी में बनाकर परोसी जा रही हो।

194 Views
What do you think?

Leave a Reply