Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

भाजपा ने मनाया काला दिवस

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा कार्यालय में 25 जून आपातकाल काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने कहा कि 25 जून को किस प्रकार रातों-रात लोकतंत्र का गला घोटते हुए इमरजेंसी डिक्लेअर की गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने निहत्थे लोगों पर प्रशासन और शासन का दुरुपयोग करते हुए उन्हें जेल में डालकर कई महीनो तक यातनायें दी गई। मनोहरलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में हरदा के मीसाबंदीयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के अंदर अघोषित आपातकाल लागू करते हुए लोगों को परेशान किया गया। वरिष्ठ नेता अशोक जैन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ.मजूमदार ने आपातकाल के इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीसाबंदी शिवनारायण टांक, दलजीत खनूजा, अनुप अग्रवाल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक नितेश बादर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत,नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद लोकेशराव मराठा सहित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, राजेश गोदारा, बसंत सिंह राजपूत सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply