Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

शहर को हरा-भरा बनाने नपा को चलाना चाहिए पौधरोपण अभियान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा को हरा-भरा करने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष द्वारा ग्रीन हरदा-क्लीन हरदा अभियान चलाया गया था। ऐसे में शहर सीमा में पौधारोपण करने वाले व्यक्ति को उसकी देखभाल के लिए नगर पालिका के माध्यम से टी-गार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा था। अभियान अंतर्गत नगर पालिका द्वारा भी कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। यदि आज भी नगर पालिका जनता को ओवलाइज करे तो हरदा की जनता पुन: शहर सीमा में पौधे लगा कर देखरेख स्वयं कर सकती है। नगर पालिका को ऐसा कोई प्लान बनाकर पुन: जनता को उत्साहित करना चाहिए। शहर में एक लक्ष्य बनाकर पौधारोपण किया जाना चाहिए। शहर के अन्दर ही ऐसे कई स्थान हैं, जहां पौधारोपण किया जा सकता है। जैसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस बस स्टैंड पर ही 20-25 पौधे लगाए जा सकते हैं। ऐसे ही रेलवे स्टेशन से हास्पिटल वाले मार्ग के अगल बगल भी यदि नगर पालिका चाहे तो पौधारोपण कर सकती है। बस स्टैंड पर तो वहां के व्यपारियों को देखरेख का जिम्मा लिया जा सकता है। वहां के व्यपारियों द्वारा कुछ पौधे तो अपनी मर्जी से लगाए हैं।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply