Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

स्टॉफ नर्स की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स की कमी के बाबजूद मरीजों का सही तरीके से ख्याल रखा जा रहा है। अधिक मरीज के चलते स्टाफ नर्से खुद बीमार हो रही हैं। जानकारी के अनुसार विगत दिनों जिला चिकित्सालय के एक डाक्टर द्वारा मरीज को ओपीडी में देखने के साथ ही स्वयं वाटल लगाई गई। आज फिर एक स्टाफ नर्स की तबीयत अत्यधिक खराब होने से जिला चिकित्सालय में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में सिविल सर्जन डॉ.मनीष शर्मा और डॉ.शैलेन्द्र ठाकुर द्वारा स्टाफ नर्स को अपनी देखरेख में इलाज जारी रखा। जब स्टाफ नर्स को रिलीव हुआ, तब जाकर चिकित्सकद्वय हास्पिटल से गए। इस संबंध में जब अनोखा तीर द्वारा जानकारी ली गई तो पता चला कि स्टाफ नर्स की कमी के चलते पदस्थ स्टाफ से ही काम चलाया जा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण वार्ड में 40-50 पेसेंट पर मात्र दो स्टाफ नर्स और एक वार्डवाय से काम चलाया जा रहा है। इतने अधिक पेसेंट पर मात्र दो नर्स कैसे ध्यान रख सकती हैं। शासन को इस ओर ध्यान देकर जिला चिकित्सालय में खाली पड़े स्टाफ नर्स की कमी पूरी करना चाहिए

153 Views
What do you think?

Leave a Reply