अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा समाजसेवी अनिल दुबे की सक्रियता को देखते हुए नगर पालिका हरदा में अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। दुबे को नियुक्ति पत्र विधायक द्वारा अपने निवास पर सौंपा। अनिल दुबे हरदा नगर पालिका में समस्त शासकीय बैठको में हरदा विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पार्षद अहद खान एवं नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अमरलाल रोचलानी उपस्थित थे।






