अनोखा तीर, हरदा। सैनिक संगठन हरदा द्वारा शहर की एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी कमांडर अनुराग सक्सेना, मेजर डॉ.कश्यप एवं तहसीलदार विजय साहू उपस्थित रहे। बैठक दौरान संगठन के सभी सदस्यों ने मंच से अपनी विचार व्यक्त किए। इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने फौजी परिवारों के लिए वर्तमान में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।






