महिलाओं और बच्चों का संयुक्त सर्वे अभियान  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर महिलाओं एवं 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य सहित समग्र विकास के लिए जिला प्रशासन विशेष अभियान प्रारम्भ करने जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य तथा महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वरोजगार सहित उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान के लिए जिले के चयनित 50 ग्रामों में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मैदानी अमले द्वारा संयुक्त सर्वे कर हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 516

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!