मां ने मासूम बेटी की चाकू मारकर की हत्या, फिर उसी के खून से दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार…”

अनोखा तीर सीधी:-मध्य प्रदेश के सीधी जिले से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने चाकू गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने बेटी के खून से ही दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार सास, ससुर, बड़ी ननद और मेरे पति हैं।”

इसके बाद उसने चाकू से खुद के शरीर पर भी वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर किया गया है। सीधी पुलिस के अनुसार घटना पडैनिया गांव की है, जिसमें बच्ची की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने की परिवार से पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के कमरे के अंदर पहुंचकर साक्ष्य ढूंढें, इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने परिवार के लोगों से एक-एक करके घटना के संबंध में जानकारी भी ली।

प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू प्रताड़‍ना को दिख रहा है, जिससे तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले में आस-पास के लोगों और महिला के मायके वालों से भी पूछताछ कर सकती है।

खबर अपडेट हो रही है…

380 Views

Leave a Reply