Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

राजपूत छात्रावास में किया पंच कुंडीय यज्ञ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकूंज हरिद्वार के द्वारा चलाए जा रहे जन जागृति एवं वातावरण शोधन हेतु पंच कुंडीय यज्ञ की श्रृंखला में गायत्री शक्तिपीठ हरदा द्वारा गुरुवार को महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित राजपूत छात्रावास में पंच कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी के जीवन वृतांत पर गणेश प्रसाद आंजने के द्वारा अपने विचार रखे गए। श्रीमती कुसुम गौर एवं श्रीमती किरण गौर के द्वारा यज्ञ- हवन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न कराया गया। गुरुदेव के 18 संकल्पो के बारे में ग्यारसराम गौर के द्वारा उपस्थित जन समुदाय को व्याख्या कर बताया। इस कार्यक्रम में को सफल बनाने में श्रीमती सुधा सोनी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ हरदा के पूर्व मुख्य न्यासी सियाराम गौर, प्रभुदयाल गौर, भगवानसिंह सोलंकी, सुनीता अग्रवाल, अमृता सराफ, रेखा चौरे, चंद्रशेखर टिकरिया, कांतप्रसाद भारद्वाज, शैलेंद्र पाराशर सहित उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कालोनी वासियों के द्वारा आहुतियां दी गई।

325 Views
What do you think?

Leave a Reply