Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए किया प्रेरित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। युवा उपभोक्ता कल्याण समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्कूल चलें हम पर जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम सारसूद की एकीकृत माध्यमिक शाला में किया गया। जिसमें उपस्थितजनों ने बच्चों को रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से सामान्य ज्ञान संबंधी सवाल पूछे गए एवं भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। बच्चों को गिफ्ट भी वितरण किए। जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं युवा उपभोक्ता कल्याण समिति द्वारा जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं उन्हें स्कूल लाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ऐसे बच्चे जो शिक्षण सामग्री के अभाव में शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को समिति के द्वारा शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाने की बात कही, जिससे कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति से पवन बघेला एवं स्कूल शिक्षक उपस्थित थे।

211 Views
What do you think?

Leave a Reply