Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पुलिस ने चंद घंटों में गुमशुदा को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला हरदा कोतवाली थाना पुलिस ने गुम बालिका को १२ घंटे के अंदर ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द करने में सफलता हासिल की है। फरियादीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 18 जून को अपनी बेटी को अचानक उल्टी दस्त, पेट दर्द के ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाई थी। ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उनकी लड़की को महिला वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। 19 जून दोपहर 3 बजे थकावट के कारण उनकी नींद लग गई। थोड़ी देर बाद नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बेड पर नहीं थी। बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई अता पता नहीं चल सका। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में गुम इंसान का मामला कायम कर तलाश की जा रही थी। सायबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन इंदौर मिली। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन एवं थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम रवाना की गई। पुलिस टीम ने चापड़ा के पास इन्दौर जाने वाली बस की चेकिंग कर बस से गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर ही गुमशदा की तलाश कर सफलता हासिल की।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply