Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मप्र, टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता 27 जुलाई को  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। इसमें लिखित परीक्षा, वस्तुनिष्ठ प्रश्नमाला एवं मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से 03 श्रेष्ठ विद्यार्थियों की 3 टीमो का चयन किया जाएगा। टीम का पंजीयन 14 जून से 8 जुलाई तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किया जा सकेगा। क्विज मास्टर नितिन सोनी ने बताया कि 8 जुलाई को शाम 5.30 बजे के बाद पोर्टल स्वत: बंद हो जाएगा। प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए 27 जुलाई प्रात: 9 से 10 बजे तक पंजीयन, 10 बजे से 12 बजे तक लिखित प्रतियोगिता होगी। इसमें 06 सर्व श्रेष्ठ टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए होगा। द्वितीय चरण में दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक क्विज प्रतियोगता, मल्टी मिडीया में शामिल 06 टीमों (18 विद्यार्थियो) में से 3 टीमों का चयन होगा जो जिले कि टाप 3 विजयी टीम कहलाएगी। जिले की प्रथम तीन विजेता टीमो को राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 2 रात्रि 3 दिन तथा शेष 3 उपविजेता टीमो को 1 रात्रि 2 दिन ठहरने के लिए कूपन व शेष को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम का नोडल अधिकारी अशोक डेहरिया डिप्टी कलेक्टर हरदा एवं क्विज मास्टर नितिन सोनी उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा को बनाया गया है।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply