Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मूंग खरीदी शुरु करने की मांग  

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर मूंग खरीदी तत्काल शुरू किए जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित पत्र में लेख है कि 18 जून 2024 से किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की खरीदी शुरू की जाना थी। परन्तु आज दिनांक तक खरीदी शुरू नहीं की गई है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। किसानों की फसल खुले में रखी हुई है। अत: किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए मूंग फसल की खरीदी तत्काल शुरू कराई जाए।

487 Views
What do you think?

Leave a Reply