Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

विधायक ने की तलाई टप्पर के पास अंडर पास निर्माण की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कलेक्टर एवं महाप्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हरदा को पत्र प्रेषित कर तलाई टप्पर के पास अंडरपास निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की गई है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित पत्र में लेख है कि नेशनल हाईवे फोर-लेन का कार्य प्रगति पर है, परन्तु देखने में आया है कि तलाई टप्पर के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अंडर पास का निर्माण नहीं किया गया है। तलाई टप्पर के पास से ग्राम भादूगांव, भवरतलब, खेड़ा, रातातलाई, ऊवां, खरदना, नयापुरा, चिराखान सहित अन्य ग्रामों में जाने के लिए रास्ता है एवं ग्राम खेड़ा में म.प्र. वेयर हाऊस कार्पोरेशन के वेयर हाऊस बने है। किसानों व ग्रामीणजनों द्वारा ग्रामों व वेयर हाऊस पर आने-जाने में उक्त सड़क मार्ग का प्रयोग किया जाता है। तलाई टप्पर के पास अंडर पास नही बनाना विभाग की बहुत बड़ी भूल है। अत: जनहित को दृष्टिगत रखते हुए तलाई टप्पर के पास अंडरपास निर्माण कार्य कराया जाए।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply