Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपनी मांगो के संबंध में विधायक को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने को ज्ञापन सौंपकर अपनी सेवाओं में व्याप्त अनियमितता एवं मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विधायक श्री दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर तत्काल निराकरण कराए जाने की मांग की गई एवं समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षकों को आश्वस्त किया कि वह सरकार से उनकी समस्याओं का निराकरण अवश्य कराएंगे। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रेषित पत्र में लेख है कि समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत नवीन व्यावसायिक शिक्षा संचालित शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक प्रशिक्षक वितग वर्ष 2015-16 से वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर (वीटीपी) के माध्यम से नियुक्त किए गए है एवं इस वर्ष भी नई नियुक्तियां की जाना प्रस्तावित है। नई शिक्षा नीति 2020 में भी व्यावसायिक शिक्षा को अत्याधिक महत्व दिया गया है। शासकीय विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों की कुछ मूलभूत समस्याएं है।

यह हैं मांगे

वीटी सर्विस ब्रेक को पूर्णत: प्रतिबंधित कर समस्त व्यवसायिक प्रशिक्षकों की 12 मासी सेवाएं ली जाने

-वोकेशनल ट्रेनिग प्रोवाइडर द्वारा कर्मचारियों का वेतन भुगतान माह की प्रथम तारीख पर किया जाने।

-विगत वर्षो से आज दिनांक तक महंगाई दर को देखते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन रिवाइज करने एवं महंगाई दर को दृष्टिगत रखते हुए वेतन दर में बढ़ोतरी कर वेतन विसंगति को दूर करने।

-म.प्र. के व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए जॉब पॉलिसी का निर्धारण कर स्थानांतरण नीति, मातृत्व अवकाश, मेडिकल अवकाश एवं जीवन बीमा योजनाओं के लाभ शामिल देने की मांग की ह।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply