Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कलश यात्रा निकालकर की जल संरक्षण के कार्य की शुरूआत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। गंगा दशहरा पर्व पर ग्राम पंचायत गोगिया में कलश यात्रा निकालकर लोगों को जल संरक्षण व संर्वधन के लिए जागरूक करते हुए पुराने कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया। जिले भर में चल रहे जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत गांव के हरिजन मोहल्ले स्थित ५० साल पुराने कुए की मरम्म और जल भराव रोकने के लिए १०० मीटर नाली बनाने का कार्य शुरू किया गया है। पंचायत सचिव धीरसिंग चौहान और सरपंच टिकाराम बिल्लौरे ने बताया कि आज गंगा दशहरा पर्व पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली जो गांव के बजरंग मंदिर से शुरू होकर हरिजन मोहल्ले के कुएं पर समाप्त हुई इसके बाद जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य शुरू किए गए। हरिजन मोहल्ले में लगभग ५० साल पुराना कुआं है, जिससे वहां के लोग अपनी प्यास बुझाते आ रहे है, कुएं की स्थिती खराब हो गई है, जिसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिससे की आने वाले समय में भी लोगों को पीने का पानी बिना किसी अवरोध के मिलता रहे। बारिश के कारण गांव में जल भराव की स्थिति ना बने इसके लिए १०० मीटर नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता, पे्रम जाट, सहायक सचिव यशवंत ओसले, रविशंकर राठौर, कैलाश ओसले, गोविंद लेहरी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

393 Views
What do you think?

Leave a Reply