Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

एक लाख का सागौन जब्त

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले में दक्षिण वन मंडल द्वारा वन माफिया के खिलाफ सतत और प्रभावी कार्यवाही जारी है। गश्ती टीम ने 7 जून को सावलमेढ़ा वन परिक्षेत्र में अशोक लिलेंड आरएलएस वाहन एमएच-40 सीएम-7136 को सागौन की तस्करी करते हुए पकड़ा है। इस कार्यवाही से वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। तस्कर वाहन छोड़कर भागने पर मजबूर हुए। डीएफओ विजयानन्तम टीआर के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी मानसिंग परते के नेतृत्व में जामूलनी से धाबा मार्ग पर सुबह 6 बजे संदिग्ध वाहन को रोका गया। इस पर वाहन चालक ने तेजी से वाहन को बहिरम की ओर भगाया। गश्ती टीम के पीछा करने पर वह संतरे के बगीचे में वाहन छोड़कर भाग गया। तलाशी के दौरान वाहन में 22 नग सागौन चरपट (1.996 घनमीटर) पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार 592 रुपए आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। इस कार्यवाही में मानसिंग परते, देवीराम उईके वनपाल धाबा, रमेश महस्की वनपाल थोड़ा, गौरव कुमार जैन वन रक्षक, प्रकाश चौहान वन रक्षक की अहम भूमिका रही। डीएफओ के मार्गदर्शन में गश्ती टीम की लगातार सफलता से वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

तस्करी में कमी की उम्मीद

वन विभाग की इस सतत और सख्त कार्यवाही से अवैध तस्करी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। वन विभाग का यह प्रयास वन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में वन माफिया पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

301 Views
What do you think?

Leave a Reply