लोकसभा निर्वाचन दौरान अनुमतियों के लिए ‘सिंगल विंडोÓ होगी शुरू

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो प्रारम्भ की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि निर्वाचन के दौरान जनसभाओं, रैली, जुलूस, ध्वनि विस्तारक यंत्र और वाहन संबंधी अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो पर आवेदन जमा कराना होगा। यह सिंगल विंडो कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र. 4 में संचालित होगी। इसकी नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा रहेंगी। इनके सहयोग के लिए जिला ई-गवर्नेंस मेनेजर आयुषी विश्वकर्मा, स्टेनो राजरतन सिंह ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर सत्येन्द्र सोनी, उपनिरीक्षक पुलिस दिनेश रावत, विद्युत वितरण कम्पनी के नीरज लुनिया, लोक निर्माण विभाग के ओमप्रकाश पासी एवं नगर पालिका के उपयंत्री विवेक दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई है कि वे कार्यक्रम आयोजन से 48 घंटे पूर्व निर्वाचन व्यय की जानकारी देते हुए अपना आवेदन सिंगल विंडो पर प्रस्तुत करें। अनुज्ञाएं सिंगल विंडो सिस्टम पर प्रथम आएं प्रथम पायें के आधार पर दी जाएंगी।

131 Views

Leave a Reply