राय को मिला सर्वोत्तम कृषक सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के किसान जयनारायण राय सर्वोत्तम कृषक सम्मान से सम्मानित हुए। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ.संध्या मुरे ने बताया कि जबलपुर विश्वविद्यालय में 1 से 3 मार्च को आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में जिले के प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने वाले प्रगतिशील किसान जयनारायण को सोसाइटी ऑफ कृषि विज्ञान द्वारा सर्वोत्तम कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें 2050 में कृषि प्रौद्योगिकी विकास एवं प्रसार विषय पर आयोजित चौथी राष्ट्रीय कार्यशाला में दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. मुरे ने बताया कि किसान श्री राय विगत कुछ वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र हरदा के तकनीकी मार्गदर्शन में जैविक व प्राकृतिक पद्धति से खेती कर रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 300

Leave a Reply

error: Content is protected !!