पुलिया से टकराई कार, जिंदा जला युवक

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार रात एक युवक की कार पुलिया से टकरा गई। जिसके कारण तेज रफ्तार कार में आग लग गई। हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। घटना रविवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बालागांव के पास की है। कार एमपी 47 जीए 3067 हरदा से मगरधा की ओर जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक अतुल शर्मा परिवार का इकलौता बेटा था। वह शादी समारोह में शामिल होने गईं महिलाओं को लेने बुंदड़ा जा रहा था। अचानक आग लगने के कारण कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर काबू पाया जा सका। तब तक ड्राइवर जल चुका था। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पीएम कर परिजन को सौंप दिया गया। कार में अचानक आग लगने से अतुल शर्मा बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

305 Views

Leave a Reply