महिला ने गुस्से में आकर पिया कीटनाशक

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम अजनास में सोमवार सुबह एक पति पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने कीटनाशक दवाई पी ली। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अजनास में उमेश भुसारे ने अपने मामा की जमीन खोट पर ली है। जहां वह अपनी पत्नी रामवती के साथ रहता है। सोमवार को उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान रामवती ने गुस्से में आकर कीटनाशक पी ली। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

266 Views

Leave a Reply