पंचकोशी यात्रा के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अनुविभागीय दंडाधिकारी टिमरनी महेश बड़ोले में पंचकोशी यात्रा को ध्यान में रखते हुए नर्मदा तट जलोदा पर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए दल गठित कर अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। जारी आदेश अनुसार पंचकोशी यात्रा के लिए ग्राम जलोदा में व्यवस्था हेतु तहसीलदार टिमरनी प्रमेश जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री चेतना पटिल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार टिमरनी श्रीमती रेखा गुजर, राजस्व निरीक्षक टिमरनी लोकेश दियावार, उपयंत्री जनपद पंचायत टिमरनी विष्णु पंवार व खण्ड पंचायत अधिकारी बीएल गोलिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जलोदा में नर्मदा तट पर रहेगा कंट्रोल रूम

जारी आदेश अनुसार कंट्रोल रूम के लिए 6 एवं 7 मार्च को नर्मदा नदी के किनारे जलोदा में पटवारी मनीष त्रिवेदी व बृजेश चौबे, सचिव रामदास नायर, बसंत चंदेले व महेश जाट तथा ग्राम कोटवार जलोदा, शमशाबाद व लछौरा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार समाधि मंदिर के पास कंट्रोल रूम के लिए पंचायत सचिव महेन्द्रसिंह राजपूत व रामपाल सोलंकी, ग्राम रोजगार सहायक धर्मेन्द्र सोलंकी, सुनील यदुवंशी व मुकेश धनगर तथा ग्राम कोटवार छीपानेर, नयागांव व कुहीग्वाड़ी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 6 व 7 मार्च को समाधि स्थल पर परिक्रमा व्यवस्था के लिए पटवारी प्रहलाद बैरागी व अनुराग गौर, सचिव द्वारका प्रसाद वर्मा व बेनी प्रसाद वर्मा तथा ग्राम कोटवार भवरास, बिल्लौद व गोदड़ी की ड्यूटी लगाई गई है। नावघाट पर तीर्थ यात्रियों को नदी पार कराने हेतु पटवारी विकास पंवार व अमित दुबे, ग्राम रोजगार सहायक अंकित यादव, धर्मेन्द्र धनवारे व विनोद यादव तथा ग्राम कोटवार गुल्लास, लाखाखेड़ी, रूंदलाय व सन्यासा की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा स्नान घाट पर व्यवस्था बनाये रखने के लिये पटवारी रामकृष्ण राजपूत, राहुल कनेडे व मनीष कुशवाह, सचिव पुलकित तिवारी व धर्मेन्द्र लाठी तथा ग्राम कोटवार तजपुरा, मलगांव व गोंदागांवखुर्द की ड्यूटी लगाई गई है।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!