20 साल से लिव इन में थे, अब पता चला पार्टनर शादीशुदा है, उसी ने बुलाकर पीटा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-एक महिला इन दिनों एक इंजीनियर पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए बजरिया और गौतम नगर थाने के चक्कर लगा रही है,लेेकिन उसकी शिकायत पर एफआइआर नहीं हो पा रही है। मामले में बजरिया और गौतम नगर पुलिस दोनों एक मामला एक दूसरे के थाना क्षेत्र का होने के कारण टरका रही है। इसको लेकर महिला ने मानव अधिकार आयोग , पुलिस कमिश्नर को मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक 21 साल पहले महिला के पति की मृत्यु हो गई थी , वह शासकीय कर्मचारी थे। इस दौरान महिला की मुलाकात राजेंद्र नगर बजरिया निवासी विजय से हुआ। वह उनके साथ ही आकर रहने लगा। करीब बीस साल लिव इन में रह रही थी। पति की मौत के बाद महिला को जो राशि मिली थी, उसे भी विजय ने ले लिया।

बीच में झगड़े हाेने के बाद वह घर पर नहीं आता था, अभी कुछ दिन पहले महिला को पता लगा कि उसके साथ रहने वाला विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जबकि आरोपित ने बीस सालों में कभी महिला से शादी नहीं की थी। जब महिला ने इसके बारे में पूछा तो आरोपित ने महिला को घर मिलने बुलाया।

उसके साथ मारपीट कर दी है। मारपीट का आरोप महिला ने विजय की पत्नी और एक महिला पर लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि अब थाने में उनकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज नहीं हो रही है। बजरिया टीआइ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच के बाद एफआइआर दर्ज कर ली ह।

Views Today: 2

Total Views: 328

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!