मुख्यमंत्री ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को हुई दुर्घटना में मृतक प्रियांशु प्रजापति के घर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की तथा उन्हें हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद, संभागायुक्त नर्मदापुरम डॉ.पवन शर्मा, आयुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सुदाम पी खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

133 Views

Leave a Reply