आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित गली है। जहां सड़क पर कई दिनों से गिट्टी का ढेर लगा है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर स्थानीय रहवासी एवं यहां से नियमित आना-जाना करने वाले लोग इस समस्या से घिरे हैं। उन्का कहना है कि बेतरतीब ढंग से पड़ी गिट्टी के कारण वाहन अनियंत्रित होने का डर रहता है। इसके अलावा रात के समय में बड़े-बुजुर्गो को यहां से गुजरते वक्त परेशानियां होती है। इसको लेकर वे अक्सर शिकायत करते हैं। वहीं दूसरी ओर परिवार के नवयुवकों के हाथों गाड़ी बहकने की आश्ंाका बनी रहती है। यही कारण है कि उन्हें किसी अन्य मार्ग से जाने को कहते हैं। बता दें कि वार्ड क्रमांक 1 और 16 के मध्य से गुजरी इस सड़क पर लंबे समय से अव्यवस्था व्याप्त है। जिस पर जिम्मेदारों का मानो ध्यान तक नही है। परिणामस्वरूप लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है….

221 Views

