कार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा पुलिस ने गत दिनों शहर के भगवति नर्सिंग होम के सामने से चोरी हुई कार और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। जिसकी मदद से पुलिस को आरोपी को पकड़ने में आसानी हुई। जानकारी के अनुसार गत 20 नवंबर को टिमरनी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बिच्छापुर निवासी ओमप्रकाश पिता राधेश्याम जाट ने पुलिस को की गई रिपोर्ट में बताया कि 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे भगवती नर्सिंग होम हरदा के सामने खड़ी सफेद रंग की कार अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। जिसकी कीमत 7 लाख रुपए है। चोरी हुई कार एवं आरोपी की तलाश के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक बृजेश साहू, आ. सुनील शर्मा को निर्देश दिए। जिनके द्वारा भगवती नर्सिंग होम के लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले व्यक्ति की जानकारी लगी। फुटेज में प्रताप कॉलोनी में रहने वाले विजय उर्फ विजय सिंधी के द्वारा उक्त चोरी करना पाया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छिपानेर रोड पर खड़े विजय सिंधी को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस स्टाफ एवं राहगीर साक्षी की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे अपना नाम पता पूछने पर विजय बिजू पिता मनोहरलाल चेनानी निवासी प्रताप कॉलोनी हरदा का होना बताया। जिसको पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी विजय की निशादेही पर चोरी की गई कार को अबगांव खुर्द नहर के पास से बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेजा गया।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

error: Content is protected !!