पारंपरिक मछुंदरी माई की पूजा….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

रबी सीजन में गेहूं-चना की बुआई संपन्न होने के साथ ही क्षेत्र के किसान अपने-अपने खेतों में मछुंदरी माई की पूजा कर परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पलासनेर के कृषक रामविलास पटेल ने पारिवारिक सदस्यों के साथ खेत में मछुंदरी माई को पूजा। इससे पहले हाथों से घांस-फूस की झोपड़ी बनाई थी। जहां धूप देने के बाद मछुंदरी माई को व्यंजनों का भोग भी लगाया। वहीं पारंपरिक गीत गुनगुनाए। वहीं अंत में सभी ने एकसाथ भोजन किया। बता दें कि क्षेत्र में हर साल किसान बुआई उपरांत अपने खेतों में मछुंदरी माई को पूजते हैं।

317 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!