अनोखा तीर, टिमरनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई टिमरनी द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। अभाविप सदस्यों ने रंगोली से लक्ष्मीबाई का शानदार चित्र उकेरा एवं दीप प्रज्वलन कर किया। जिला संयोजक अमन गौर ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में मोरोपंत तांबे के यहां हुआ था। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने राज्य झांसी की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश राज्य के खिलाफ लड़ने का साहस किया और वे बाद में वीरगति को प्राप्त हुईं। इस दौरान टंट्या भील भाग संयोजक सुधान मानकर, मोनिका चंदेल, रक्षा बिल्लौरे, सलोनी जैन, योगिता दुबे सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रही।
276 Views

